लड़कियों के लंबे और रेशमी बाल उनके भाग्यशाली होने की निशानी है। यही कारण है कि देवी की प्रतिमाओं में उनके लंबे बाल दिखाए जाते हैं क्योंकि यह शुभता और सौंदर्य की निशानी है।
लंबी गर्दन का होना शुभ लक्षण माना गया है। ऐसी महिलाएं ऐश्वर्य को भोगने वाली होती है।
नाभि बड़ी और गहरी हो और दाएं ओर मुड़ी हो तो यह स्त्रियों के लिए बहुत ही शुभ लक्षण माना गया है। यह संकेत है कि स्त्री धन, सुख और संतान से संपन्न पारिवारिक जीवन का आनंद प्राप्त करेगी।
सिर का बड़ा होना भी स्त्रियों के लिए शुभ लक्षण माना गया है।
समुद्रशास्त्र के अनुसार लंबे हाथों का होना सौभाग्य और समृद्धि का सूचक होता है।
लंबे और चिकने पैर देवी लक्ष्मी के समान शुभ माने गये हैं।
स्त्रियों के लंबे कान न सिर्फ उनकी लंबी उम्र को दर्शाते हैं बल्कि उन्हें सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति का भी संकेत देते हैं।
मांसल और पुष्ट जंघा को समुद्रशास्त्र में सौभाग्यशाली होने का संकेत माना गया है
जिस महिला के तलवों के नीचे त्रिरकोण का निशान होता है वह बहुत बुद्धिमान और किसी भी कार्य को आसानी से करने में सक्षम होती है। ऐसी महिलाएं जीवन में कभी निराश नहीं होती। ...अगर किसी महिला की नाभि के नीचे मस्सा हो तो वह भाग्यशाली समझी जाती है।जिस महिला के माथे के बीच तिल होता है वह भाग्यशाली समझी जाती हैजिस लड़की की आंखों के ऊपर और नीचे की त्वचा हल्की लालिमा लिए हुए और आंखों की पुतली काली व सफेद भाग दूध के समान हो तो वह बहुत ही भाग्यवान मानी जाती है. जिसकी चाल राजहंस के समान और जिसकी कमर बाघ के समान पतली हो, ऐसी स्त्री सभी सुखों को भोगने वाली मानी जाती है.