Showing posts with label राजनीति. Show all posts
Showing posts with label राजनीति. Show all posts

राहु का व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव


अक्सर लोग एक चीज़ खुद बोलते है कि राजनीति में कोई किसी का सगा नहीं होता है तो फिर राहु आप सबका सगा कैसे हो जाएगा राहु पूरी की पूरी राजनीति है यह राहनीति का कारक ग्रह है जिस तरह नेता आपके घर के सामने खड़े होकर वोट ले जाते है फिर 5 साल तक शक्ल भी नहीं दिखाते यही है....... जी हां.... यही है राहु...... जो कहा है उसको तो कभी भी करेगा ही नहीं। यह ग्रह नहीं है, यह छाया है छाया....।

मैने देखा है, कि राहु के कारण हुए प्रेम विवाह 95% फेल हो जाते हैं, क्यों....??? क्योकि राहु पहले कुछ दिखाता है और बाद नें कुछ। यानि पहले दिमाग को भ्रमित करके अपना काम बनाता है, और फिर अपना असली रूप दिखाता है। वहीं शुभ चंद्र या शुक्र के कारण हुए प्रेम विवाह जीवन की आखिरी सांस तक चलते हैं। सीधा कहूं तो राहु कुटिल बुद्धि बनाता है आज के युग में इन्टरनेट का कारक भी राहु है। आधे से ज्यादा लोग आपको फेक मिलेंगे कोई लड़की की id यूज़ कर रहा तो कोई लड़के की झूठ पहचान पर है। राहु के पास बस धड़ है हाथ पैर नहीं है इसलिए यह इंसान को दिमाग से मारता है।

राहु के लिए कोई भी रिश्ता अहमियत नहीं रखता है उसको अपना मतलब सीधा करना है बस जैसे भी हो अपना काम निकले, तभी यह किसी भी गृह के साथ हो उसको शापित कर देता है उसकी ताकत का इस्तेमाल करता है और उसका बल राहु में आ जाता है।