Showing posts with label बरकत. Show all posts
Showing posts with label बरकत. Show all posts

एक सुपारी बना देगी आपको धनवान जानिये कैसे


तिजोरी में रखना चाहिए एक सुपारी  क्योंकि ये बढ़ाती है पैसा

तिजोरी जहां पैसा, ज्वेलरी और अन्य बेशकीमती वस्तुएं रखी जाती है। अत: यह जगह बहुत ही पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होनी चाहिए। जिससे कि घर में बरकत बनी रह सके और पैसों की कभी कमी न आए। यदि तिजोरी के आसपास कोई नकारात्मक शक्तियां सक्रिय हैं तो उस घर में कभी भी पैसों कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी। ऐसे में शास्त्रों के अनुसार कुछ उपाय बताए गए हैं।

तिजोरी में हमेशा पैसा ही पैसा भरा रहे, धन की देवी महालक्ष्मी की कृपा सदैव आप पर बनी रहे, इसके लिए एक छोटा सा उपाय अपनाएं। शास्त्रों के अनुसार श्रीगणेश रिद्धि और सिद्ध के दाता है। कोई भी भक्त नित्य श्रीगणेश का ध्यान करता है तो उसे कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं सताती। श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय हैं। प्रतिदिन गणेशजी की विधिवत पूजा करें और किसी भी शुभ मुहूर्त में विशेष पूजा करें। पूजन में गणेशजी के प्रतीक स्वरूप सुपारी रखी जाती है। बस यही सुपारी पूजा पूर्ण होने के बाद अपनी तिजोरी में रख दें।

पूजा में उपयोग की गई सुपारी में श्रीगणेश का वास होता है। अत: यह तिजोरी में रखने से तिजोरी के आसपास के क्षेत्र में सकारात्मक और पवित्र ऊर्जा सक्रिय रहेगी जो नकारात्मक शक्तियों को दूर रखेगी। पूजा में उपयोग की जाने वाली सुपारी बाजार में मात्र 1 रुपए में ही प्राप्त हो जाती है लेकिन विधिविधान से इसकी पूजा कर दी जाए तो यह चमत्कारी हो जाती है। जिस व्यक्ति के पास सिद्ध सुपारी होती है वह कभी भी पैसों की तंगी नहीं देखता, उसके पास हमेशा पर्याप्त पैसा रहता है।

ये आसान से टोटके जो करवा सकते हैं आपके घर में बरकत



1. घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगायें और हर शाम को वहाँ घी का दीपक जलायें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक तरंगों का वास नहीं होता है साथ ही लक्ष्मी जी भी प्रसन्न होती हैं।

2. जिस बाक्स में आप पैसे रखते हैं उसमें लाल रंग का कपडा बिछायें और साथ ही चावल यानि की साबुत चावल की एक पोटली बना कर रख दें। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है साथ ही ऐसा करने से लक्ष्मी जी सदैव आपके पास बनी रहती है। पूजा घर में भी लाल कपड़ा बिछाकर रखें और हर शाम को तीन अगरबत्तियाँ जलायें।

3. घर की झाड़ू को कभी भी खुले में ना रखें और ना ही कभी उस पर पैस रखें। अगर ऐसा करते हैं तो तुरंत बंद कर दें क्योंकि ऐसे लक्ष्मी जी का अपमान होता है और वो कभी खुश नहीं होती हैं। झाडू को सदैव ऐसे स्थान पर ऱखें जहाँ से उसे कोई ना देख पायें।

4. जब भी घर में पोंछा लगाये हमेशा पानी में नमक डाल दें। ऐसा करने से घर में अगर नकारात्मक शक्तियों का वास नहीं होता है साथ ही वो घर से दूर रहती हैं ।

5. घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर पर गणेश जी की कृपा सदैव बनी रहती है ।

6. घर में कभी भी बिस्तर पर खाना ना खायें। ऩा ही ऐसे बिस्तर पर सोये जो गंदा हो। बिस्तर पर खाना खाना अशुभ माना जाता है। ऐसा करना लक्ष्मी को रुष्ठ करने के बराबर है।

7. अगर घर में कोई व्यक्ति बहुत ही चिड़चिड़ा हो चुका है और वो भी बिना वजह तो थोड़ी सी राई, साबुत मिर्च, नमक और आटा लें और उस व्यक्ति के ऊपर से उसार कर जला दें। जब जलायें तो उस व्यक्ति को उस आग को देखते रहने के लिए बोलें। ऐसा करने से चढ़ी हुयी नजर उतर जाती है ।

8. घर में धन प्राप्ति के लिए हनुमान जी की फोटो अथवा प्रतिमा लगाये जिसमें वो उड़ रहे हों। ऐसी प्रतिमा बहुत ही शुभ मानी जाती है और उस प्रतिमा की विधि पूर्वक पूजा करनी चाहिए।

9. जब भी खाना बनायें पहली रोटी गाय की निकालें। इसके अलावा जब तवा गरम हो जाये तो उसे पानी की छींटे डाले और फिर रोटी। ऐसा करने से घर में बरकत होती है।

10. शानिवार, मंगरवार और बृहस्पतिवार को ना कपड़े धोये और ना ही सिर, ना ही नाखून काटें। ऐसा करने से धन घर में नहीं रुकता है। इस दिन सिर में तेल भी ना लगायें। ब्रहस्पतिवार को पीले फल ना खायें खासकर केले क्योंकि इसकी पूजा होती है।